फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर और चौपाल की जगह पर बाउंड्री का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में दलित समाज के लोगों ने संत रविदास मंदिर और चौपाल की खाली पड़ी जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री कराने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यह जगह मंदिर कमेटी की है, इसका ग्राम पंचायत से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा में 1974 में संत रविदास भवन के लिए जमीन तत्कालीन प्रबंधक सिमरू के नाम खरीदी गई थी। उस जमीन पर समाज के लोगों ने संत रविदास मंदिर का निर्माण कराया तथा उसके बाद 2007 में ब्लॉक प्रमुख द्वारा एक हरिजन बारात घर बनवाया गया था। उसके बाद कमेटी की जमीन खाली पड़ी हुई है। जिस पर अब ग्राम पंचायत बाउंड्री करा रही है। जिसका समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार को दलित समाज के लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरणमल, राजेंद्र, देवेंद्र ओर सुरेंद्र, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू, विपिन, बिरमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें