फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान रामड़ा गांव में दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 25-25 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शारिक निवासी रामड़ा व इस्लाम निवासी मोहल्ला अंसारियान कैराना बताए। पुलिस ने चालान कर दिया। उधर, क्षेत्र के एक गांव गोगवान निवास फरमुदा ने सीओ को दिए गए पत्र में बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी शामली क्षेत्र के गांव में हुई है। आरोप है कि उसकी बहन ने उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा दिया। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने एसएचओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भैंस चोरी का विरोध करने पर पीटा
कैराना।
क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी साजिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र अमजद 17 जून की रात अपनी ससुराल ख्वाजपुरा में गया हुआ था। उसी रात गांव के मोहसिन, जुनैद, साबिर व इसरार उनके घर में घुस आए और वहां घर में बंधी भैंस को चोरी कर ले जाने लगे। आहट सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया, आरोप है कि आरोपी मारपीट कर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें