शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
मवाना। नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने इंचौली थाना क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि एक गांव निवासी विपिन ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब उसकी नौकरी लगने वाली है तो वह उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने मवाना थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए युवक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक विपिन व उसके भाई और बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।