फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम छात्र का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया गया। चार दिन तक तलाश करने के बाद छात्रा के पिता ने सोमवार की रात कोतवाली में शामली के थानाभवन, पानीपत और सहारनपुर के सरसावा के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलशन नगर पानीपत रोड निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी विजय सिंह पथिक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 19 जनवरी की दोपहर उसकी बेटी अपनी बहन के साथ कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। पानीपत रोड पर कार सवार कुछ युवक उसका अपहरण कर लिया और उसकी बहन को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दूसरी बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। चार दिन तक छात्रा की तलाश करने के बाद उसके पिता सोमवार की रात कोतवाली पहुंचे और छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आशु, विजय, कांता, अजीत निवासीगण मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती थानाभवन, सुशील निवासी पानीपत और नीरज निवासी सरसावा, सहारनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा और अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। छात्रा को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें