फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के चक्कर में ठगा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन लाइन मोबाइल खरीदने के चक्कर में ठगा गया युवक
विज्ञापन

शामली। ऑनलाइन मोबाइल खरीदना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक के रुपये भी चले गए और मोबाइल भी नहीं आया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला कबाड़ी बाजार निवासी युवक सारिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एक व्यक्ति के मोबाइल बिक्री का विज्ञापन देखा था। उक्त व्यक्ति श्रीकांत निवासी दिल्ली ने उस मोबाइल की कीमत 35 हजार रुपये मांगी थी। जिसके बाद उनकी आपस में फोन पर भी संपर्क हुआ और सौदा तय हो गया। जिसके बाद सारिक ने श्रीकांत के खाते में रुपये भी डाल दिए और मोबाइल भेजने के लिए कहा। आरोप है कि श्रीकांत ने उसके बाद मोबाइल नहीं भेजा। पीड़ित ने कई बार आरोपी युवक को कॉल व मेसेज किए, लेकिन मोबाइल नहीं आया। आरोप है कि आरोपी मामले में धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की बाइक चोरी
शामली।
नगर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी अनुज गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात उनके घर के बाद बाइक खड़ी हुई थी। आरोप है कि किसी अज्ञात ने उनकी बाइक चुरा ली। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें