फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकर टीम के छापे का व्यापारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे पर व्यापारियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

शामली। व्यापारी सतीश के यहां आयकर विभाग की टीम की छापामारी के दौरान व्यापारियों का एकत्र होना शुरू हो गया। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया तो मौके पर फोर्स बुला ली गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। हालांकि देर शाम दोबारा फिर कुछ व्यापारियों ने आयकर विभाग की टीम के कोई सर्च वारंट नहीं होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों द्वारा सर्च वारंट दिखाने के बाद व्यापारी शांत हो गए।
विज्ञापन

शहर में व्यापारी सतीशचंद के यहां करीब सुबह साढ़े सात बजे आयकर विभाग की टीम पहुंची। आयकर विभाग की टीम आने की सूचना पर सुबह ही व्यापारियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को कागजात दिखा दिए गए, जिसके बाद व्यापारी चले गए, लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों की भीड़ बढ़ती चली गई। सूचना पर सीओ सिटी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शाम के समय करीब छह बजे करीब एक दर्जन व्यापारी वहां पर एकत्र हो गए और उन्होंने आयकर विभाग की टीम को सर्च वारंट तथा अन्य कागजात नहीं दिखाने पर हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि पहले सर्च वारंट होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई सर्च वारंट नहीं दिखाया गया, जिसके बाद व्यापारियों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में आयकर विभाग के एक अधिकारी योगेश नय्यर बाहर आए और हंगामा कर रहे व्यापारियों में एक व्यापारी को अंदर बुलवा लिया तथा उनको केंद्र सरकार के आदेेेेश दिखाए। जिसके बाद व्यापारी ने बाहर आकर सभी व्यापारियों को कागजात होने की बात कही। इस पर व्यापारी शांत हो गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि आयकर विभाग की इस तरह की कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें