फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नाला निर्माण में मिलीं खामियां, अवर अभियंता को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में रजबहा रोड पर चल रहे नाला निर्माण में खामियां उजागर हुई हैं। इस पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उन्हें तीन वार्डों के निर्माण कार्य से हटाने का आदेश जारी किया है। चेयरपर्सन ने ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पालिका वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन ने रजबहा रोड श्मशान घाट के समीप से बालाजी मंदिर मार्ग चौराहा तक कराए जा रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। उन्होंने चेयरपर्सन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचे जाने की मांग की थी, जिस पर चेयरपर्सन ने मौके का मुआयना किया था।
निरीक्षण के बाद चेयरपर्सन ने बताया कि मंडी समिति रजबहा रोड पर निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे सुंदरीकरण के लिए साइड पटरी का निर्माण कराया गया लेकिन जल निकासी के लिए किसी प्रकार की समुचित नाली या नाले की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

पुराने नाले को बंद कर उस पर निर्माण कर दिया गया। इससे भविष्य में वर्षा के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने और सरकारी धन के अपव्यय की संभावना बनी।
उन्होंने आशंका जताई कि निर्माण कार्य के दौरान अवर अभियंता निर्माण की ओर से निरीक्षण भी नहीं किया गया। इस कारण ठेकेदार की ओर से निर्माण में लापरवाही बरती गई। मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने अवर अभियंता को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में लिखित जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अवर अभियंता को उन्होंने पालिका वार्ड संख्या 33, 49 और 25 के सभी निर्माण कार्यों से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें