फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ट्रेन की चपेट में आकर विशाल खारी (26) की मौत हो गई। वह अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। कई दिनों से पत्नी को लेकर परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि तहसील के सामने रेल लाइनों के बीच अज्ञात युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिवार को सूचना दी गई। वह मेरठ के शास्त्री नगर निवासी बताया गया।

मृतक के पिता रविंद्र खारी ने बताया कि वह मेरठ में सेवानिवृत्त डीआईजी के यहां कार चालक के रूप में नौकरी कर रहा है। उनका इकलौता पुत्र विशाल था। वह दूध डेयरी पर कार्य करता था। कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह दिमागी रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने पुत्र के साथ उसकी ससुराल ककरौली के गांव चौरावाला गए थे। शाम के समय वह खतौली पहुंचे तो उनका पुत्र गाड़ी से उतर कर कहीं चला गया। वह उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस ने फोन किया तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें