फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुत्तों की जहर से मौत, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला मिट्ठू लाल में गली के कुत्तों के साथ बड़ी क्रूरता का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने आठ कुत्तों को जहर देकर मार दिया। इस मामले में एलआईसी एनिमल्स वेलफेयर से जुड़े पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पांच कुत्ते मंगलवार को मृत मिले, जबकि तीन कुत्ते कई दिन पहले मृत हालत में मिले थे।
विज्ञापन

एलआईसी एनिमल्स वेलफेयर के संस्थापक पुनीत अरोरा, संरक्षक अखिलेश पंडित तथा कार्यकर्ताओं को मोहल्ला मिट्ठू लाल में कई कुत्तों के मृत हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक स्थान पर पांच कुत्ते मृत पड़े मिले, जबकि कई कुत्ते मोहल्ले में तड़प रहे थे।
तड़प रहे चार कुत्तों को तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया, जिनका उपचार किया गया। कुत्तों को मोहल्ले में ही छोड़ दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुनीत अरोरा का कहना है कि यह नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष को संज्ञान लेकर कुत्तों की नसबंदी करानी चाहिए। पुनीत अरोरा ने बताया कि जिन कुत्तों का उपचार कराकर मोहल्ले में ही छोड़ा गया था। उनकी देखभाल की जा रही थी। जब वह देर शाम वहां पहुंचे तो इनमें तीन कुत्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें