फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिवम की मौत के मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया थाना क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत के मामले में शनिवार को अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर घटना का खुलासा करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात भटियाना गांव में दिनेश चौहान के 21 वर्ष के पुत्र शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सर में आई चोट होना पाया गया है। पुलिस की ओर से हत्या और हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि मृतक युवक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है और न ही मृतक के परिजनों की ओर से जांच में पुलिस का अपेक्षाकृत सहयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से बताया कि मृतक नशे का आदि था। नशा होने पर वह किसी भी व्यक्ति को कुछ ही कह देता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब मृतक युवक रात में अपने जा रहा था तो हो सकता है कि उसका एक्सीडेंट कर गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें