फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड डेलीगेट का 26 दिसंबर को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद संजू जैन ने बताया कि लखनऊ निदेशालय की ओर से बैंक की शाखा प्रतिनिधियों एवं प्रबंध कमेटी के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शाखा प्रतिनिधि का चुनाव 26 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चुनाव संबंधी कार्यक्रम को बैंक के बाहर चस्पा कर दिया गया है।क्षेत्रीय प्रबंधक एक वार्ता में बताया कि ग्राम विकास बैंक के प्रधान कार्यालय के निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ की ओर से चुनाव की घोषणा कर दी गई है ।15 दिसंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
15 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा । 16 दिसंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल की जाएगी। 17 दिसंबर को निस्तारण होगा । इसी दिन शाम को 3:00 बजे से 5:00 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 18 दिसंबर को नामांकन प्रपत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन

19 दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण होगा और इसी दिन शाम को 3:00 बजे से 5:00 बजे तक वैध नामों का प्रदर्शन होगा। 22 दिसंबर को 10:00 बजे से 3:00 बजे तक नाम वापसी और इसी दिन शाम को 3:00 बजे से 5:00 बजे तक अंतिम नाम प्रदर्शन एवं चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
26 दिसंबर को 8:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम को 4:00 बजे के बाद मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।


ब्लाॅक में होगी चुनाव प्रक्रिया- शाखा प्रबंधक धामपुर

धामपुर शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि धामपुर में चुनाव प्रक्रिया ब्लॉक परिसर में होगी। धामपुर ग्राम विकास बैंक में करीब 1573 सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जनपद बिजनौर में ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की कुल आठ और मुरादाबाद मंडल में 26 समितियां संचालित हैं। शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद नौ जनवरी 2026 से प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। जिसका कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें