फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक कुलदीप की तरफ से आरोपी के आसिफ खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से बल्ला माजरा निवासी आसिफ खान पिछले कुछ समय से बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा में अपनी ससुराल में रहता है। मंगलवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी से आसिफ ने हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र, अपमानजक टिप्पणी का वीडियो वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा कि वायरल वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मोहल्ला माजरा झिंझाना निवासी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक कुलदीप की तरफ से झिंझाना थाने पर दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें