फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के रेलपार बाईपास पर स्टेशन के सामने रोडवेज की अनुबंधित बस ने गलत दिशा पर जाकर स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार भाई-बहन घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी अक्षय राणा ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से बुधवार सुबह करीब बजे अपने गांव जा रहा था। स्टेशन के सामने पहुंचा तो सामने से रोडवेज की अनुबंधित बस उसकी तरफ आती हुई दिखाई दी तो उसने बचाव के लिए स्कूटी को सड़क से नीचे उतार लिया। इसके बाद भी बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वे दोनों भाई बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी किसी तरह जान बच सकी। मौके से चालक बस समेत भाग निकला, लेकिन लोगों ने उसका मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित अक्षय ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें