फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शराब न पीने पर युवक की पेड़ से बांधकर की थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थाना भवन। गांव हसनपुर लुहारी में युवक को पेड़ से बांधकर अमानवीय तरीके से बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया। उधर, पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान करने पर रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बुधवार को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बेर के बाग में युवक को पेड़ से बांधकर डंडों व बेल्टों से बेरहमी से मारपीट करते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की तो यह गांव हसनपुर लुहारी का पाया गया। पुलिस ने पीड़ित सचिन की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अंकुर, लीलू, हर्ष व छोटा को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। एक अन्य आरोपी सूरज की पुलिस तलाश कर रही है।
उधर, पीड़ित सचिन व उसके परिजन एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने अमानवीय तरीके से सचिन के साथ मारपीट की और पुलिस ने हल्की धारा में चालान कर दिया। सचिन ने बताया कि वह अपने दोस्त की जन्म दिन की पार्टी में गया था।
विज्ञापन

वहां पर आरोपियों ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया था, इसे लेकर कहासुनी हो गई थी। अगले दिन उसके दोस्त दोस्त सूरज ने उसे गांव में स्थित बेरी के बाग में जन्मदिन पर दावत के बहाने उसे बुलाकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें