फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए अनैतिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में मोबाइल की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करने वाले युवक ने सात साल पहले मुंबई की युवती को ऑनलाइन पब्जी खेलते हुए प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने मुंबई जाकर शादी करने का झांसा देकर युवती से अनैतिक संबंध बनाए। अब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने सात दिन पहले मुंबई के आरपीएफ थाने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने बुधवार को शामली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई की आरपीएफ थाना पुलिस टीम बृहस्पतिवार काे शहर कोतवाली पहुंची। मुंबई पुलिस टीम ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनके थाने पर वहां की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी नदीम अंसारी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई पुलिस टीम ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे कैराना न्यायालय में पेश किया और वहां से ट्रांजिंड रिमांड के आधार पर अपने साथ मुंबई ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें