फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराया एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बधेव कट के निकट बाग में कटान के लिए लाए गए गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कटाने के उपकरण व रस्सी बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना पुलिस को शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि टपराना-शामली बाईपास पर बधेव कट के निकट बाग में कुछ लोग गोवंश को कटान करने के लिए लाए हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग गोवंश को दबाकर बैठे थे, जबकि एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार से उसे काटने के लिए तैयार था। गोवंश के गले में रस्सी मिली और उसका मुंह बांधा हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दो आरोपी मौके से भाग निकले जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नजाकत निवासी गांव टपराना थाना झिंझाना बताया, जबकि मौके से भागे आरोपियों के नाम दानिश व अनीश निवासी गांव टपराना हैं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वे तीनों मिलकर गोवंश का कटान करने के लिए लाए थे, जिसका मांस बेचकर वह अपने घर का खर्चा चलाते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें