फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 25 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएमओ का चालक बताकर व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 25 हजार ठग लिए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव कन्नूखेड़ा निवासी बलराम ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले एक अनजान व्यक्ति सिसौली अड्डे पर मिला था, जिसने अपना नाम विवेक बताते हुए कहा था कि वह सीएमओ शामली का ड्राइवर है। उसने आयुष्मान कार्ड से किसी गरीब को राहत राशि में मदद करवाने की बात कही थी। पीड़ित के मुताबिक उनका रिश्तेदार आशू गरीब व्यक्ति है। उसने उस व्यक्ति को अपने रिश्तेदार का फोन नंबर दे दिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने 26 अगस्त को 25 हजार रुपये ले लिए और उन्हें चार बजे तक सरकारी अस्पताल में ही रुकने के लिए कहा और खुद तीन बजे तक अस्पताल में वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें