गढ़ीपुख्ता। गांव बुंटा निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 1,57,891 रुपये उड़ा लिए। बैंक ने उन्हें होल्ड कर दिया। इसके तीन बाद बाद शातिरों ने मोबाइल फोन हैक कर फिर से रकम निकाल ली।
पीड़ित ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1,57,891 रुपये दो बार में ट्रांजक्शन कर लिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करने बाद 28 अगस्त को पूरी रकम 1,57,891 रुपये खाते में वापस आ गई, जिसे बैंक ने होल्ड पर रख दिया। पीड़ित के मुताबिक तीन दिन बाद बिना किसी सूचना के वही पूरी रकम खाते से फिर निकल गई। पीड़ित का कहना है कि बैंक में जानकारी करने पर बताया गया कि यह धनराशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गई। पीड़ित ने पुलिस और बैंक अधिकारियों से धनराशि वापस दिलाने और कार्रवाई करने की मांग की है।