शामली। गांव लांक में चोरों ने चार किसानों के नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। किसानों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव लांक निवासी रामबीर शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात को उनकी व गांव के नरेंद्र मलिक, भंवर सिंह, उदयवीर के नलकूपों से बदमाशों ने बिजली का केबल, स्टार्टर, कटआउट और सामान चोरी कर लिया। किसानों ने चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, बलभद्र मंदिर के निकट मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में पांच दिन पहले निजी चिकित्सक यशस्वी गौतम के घर से करीब छह लाख रुपये कीमत की सोने की दो चेन, दो अंगूठी और टॉप्स चोरी कर लिए थे। इसी रात को बदमाशों ने विनोद शास्त्री के घर से चार लाख रुपये कीमत का सोने का हार और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद