फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौकी से 200 मीटर दूर चोरी का 24 घंटे बाद भी नहीं खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्थित मां भगवती बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए है।
रविवार रात चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए थे और गोशाला के दानपात्र व गल्ले से करीब 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया था। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी से 200 मीटर और गंगोह तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। एएसपी सुमित का कहना है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें