फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एलम में आवारा कुत्तों ने आठ लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम में आवारा कुत्तों की दहशत लगातार बढ़ रही है। सोमवार को आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन


सोमवार को आवारा कुत्तों ने एलम निवासी रविंद्र, सुखपाल, धर्मवीर, अनमोल, परवीन तथा गांव कनियांन निवासी मेहरदीन और दुर्गधपुर निवासी गीता समेत आठ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
लोगों का कहना है कि कस्बे की गलियों और मुख्य मार्गों पर आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


कुत्ता काटने पर तुरंत करें यह काम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले तो सबसे पहले घाव को कम से कम 15 मिनट तक बहते पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद किसी भी घरेलू उपचार या झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक की सलाह लें और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार कराने से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है। साथ ही लोगों से आवारा कुत्तों को छेड़ने या उनके झुंड के पास जाने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें