फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और वे लगातार निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव पंजोखरा श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक के निकट मोनू गंभीर हालत में पड़ा मिला था। उसका एक पैर कटा हुआ था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या है। उनका कहना है कि जिस हालत में युवक मिला, उससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले को लेकर कश्यप समाज के वरिष्ठ समाजसेवी प्रवेश कश्यप ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें