फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर बिखरे मिले चार लाख रुपये का पहुंचा दावेदार, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट तीन दिन पहले बिखरे मिले चार लाख रुपये के नोट के मामले में बुढ़ाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दावेदारी की है। उसने बताया कि वह हरियाणा के करनाल स्थित बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को तीन दिन पहले बुधवार शाम को राहगीर ने हाईवे पर चार लाख रुपये बिखरे हुए मिलने की सूचना दी थी। राहगीर व पुलिस ने नोटाें को इकट्ठा कर गिनती की तो 500-500 नोट की छह गड्डी, 200-200 नोट की चार गड्डी व 100-110 के नोट की दो गड्डी यानि चार लाख रुपये हुए। पुलिस ने इस रकम को मालखाने में जमा कर असली मालिक की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार दोपहर को जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये अपना होना बताकर दावा किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने बुधवार को करनाल स्थित बैंक से यह रकम निकाली थी और बैग में रखकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में उसके रुपये निकल गए थे। रकम पर दावा करने वाले की हकीकत जानने के लिए पुलिस टीम उस व्यक्ति के साथ करनाल भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें