चौसाना। क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी बृजपाल के घर खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ।
गांव के बृजलाल ने बताया कि दोपहर के समय उसकी पत्नी अंकिता रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक ही घरेलू गैस सिलेंडर मेें आग लग गई। देखते ही देखते आग घर में फैल गई। घर की सेफ, कपड़े और अन्य सामान भी जल गया। बृजपाल और अंकिता ने किसी तरह भागकर जान बचाई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।