फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरिद्वार के भी ध्यानार्थ.... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी 26 वर्षीय हलवाई अर्जुन की हरिद्वार के लक्सर में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला खेल निवासी अर्जुन (26) पुत्र राधे शनिवार को परिजनों के साथ हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन शनिवार की देर रात लक्सर मार्ग पर हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
मृतक के भाई विकास के अनुसार अर्जुन बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव कांधला लाया गया। जहां शोकाकुल माहौल में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की असमय मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें