बाबरी। थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी निवासी विकास ने अपनी पत्नी संगीता के साथ हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी से न्याय की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी ललित ने 16 दिसंबर को पहले उसकी पत्नी संगीता के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने संगीता के दोनों हाथ पकड़ लिए, तभी पीछे से ललित की पत्नी बबीता ने संगीता के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। किसी तरह जान बचाकर भागी संगीता को दोबारा ललित ने नीचे गिराकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।