फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर नहीं निकली धूप, ठंड से हाथ पैर सुन्न

विज्ञापन
शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। कोहरा और शीतलहर की चपेट में आने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कोहरे के साथ फुहारें पड़ने से मौसम ठंडा बना रहा। शनिवार को दिनभर कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। ठंड के कारण लोगों के हाथ पैर सुन्न बने रहे। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहें। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से पूरा जिला कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। शनिवार को मौसम में बदलाव आया और ठंड और ज्यादा बढ़ गई। शुक्रवार को कोहरा छंटने के बाद दोपहर 12 बजे धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही थी। शुक्रवार रात से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। शनिवार सुबह भी कोहरे की चादर तनी रहने से दृश्यता बहुत कम रही। कोहरे के साथ बूंदों की फुहारें पड़ती रहीं। लोगों को नजदीक का भी दिखाई नहीं देने के कारण वाहन धीमी गति से हेडलाइट ऑन कर चलने काे मजबूर हुए। दिनभर धूप न निकलने और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी कार्य से ही बाहर निकले। लोग दिनभर ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहें। शहर व देहात में लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर सात डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन


कोहरे में ये बरतें सावधानी
वाहन की गति कम रखें और नियंत्रित गति से चलाएं।
लो बीम हेडलाइट्स और फॉग लैंप (आगे-पीछे) ऑन करें। हाई बीम से रोशनी बिखर जाती है और दिखता नहीं है।
- सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी रखें ताकि अगर अचानक ब्रेक लगाने पड़ें से टक्कर होने से बच सकें।

- कोहरे में दृश्यता कम होने से किसी भी वाहन को ओवरटेक करने से बचें।

- कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण शीशों पर जमने वाली धुंध को हटाने के लिए डिफॉगर चलाएं।

-सड़क के किनारे बनी सफेद या पीली पट्टियों (लेन मार्कर्स) को देखकर चलें और उन पर ध्यान केंद्रित करें।

- ध्यान भटकाने वाली चीजें मोबाइल फोन, तेज म्यूजिक आदि बंद रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें।

- वाहन की खिड़की का शीशा थोड़ा खोलकर रखें और दूसरे वाहनों की आवाज सुनें, इससे ट्रैफिक की दिशा का अंदाजा लग सकता है।

- कोहरे में जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें और हर समय सतर्क रहें।
- वाहन को पार्क करते समय चारों इंडिकेटर ऑन रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें