फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर निवासी युवक की शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस करीब एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित युवक ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शहर निवासी अर्चित गर्ग ने पिछले महीने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र के लोगों से शादी के लिए संपर्क किया। इस दौरान कार्तिक, अनुज कुमार, मोनू पांचाल व टीनू से संपर्क किया था तो उन्होंने बताया कि उनका शादी कराने का संगठन है। उन्होंने शादी कराने के लिए दो लाख रुपये फीस बताई थी। 11 नवंबर को कुरुक्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में उसकी एक युवती से शादी कराई गई। युवती को गांव के व्यक्ति की बेटी बताया गया था। इसके बाद वह उसे लेकर अपने घर आ गया। नौ दिन तक वह युवती पत्नी बनकर उसके घर पर रही। 20 नवंबर को वह दुकान पर गया था। जब घर पहुंचा तो वह घर पर नहीं मिली। घर से एक लाख 33 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर नहीं मिले। उसने युवती की मां को बताया तो उसने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ हिमाचल गई है। 24 नवंबर तक आ जाएगी, लेकिन वह वापस नहीं आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस अभी तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें