फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुशील पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

कांधला पुलिस सोमवार की रात ग्राम जसाला-आल्दी मार्ग पर फतेहपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश सुशील निवासी गांव बधेव थाना आदर्श मंडी है। घायल का सीएचसी कांधला में उपचार कराया गया। बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एएसपी के मुताबिक सुशील पर 11 से अधिक हत्या का प्रयास, ट्रैक्टर चोरी, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट, डकैती और जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं। वह ट्रैक्टर चोरी और जसाला में जानलेवा हमला करने की घटनाओं में वांछित चल रहा था। एसपी एनपी सिंह की तरफ से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें