फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाठी-डंडों से पीटकर दो भाइयों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्सोपुर टील में शादी समारोह के दौरान चार युवकों ने बुलेट बाइक से गली में पटाखे फोड़े, जिस पर मना करने पर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटकर दो भाइयों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एक हेयर सैलून में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव इस्सोपुरटील निवासी नसीम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में शादी का आयोजन चल रहा था। इसी बीच गांव के चार युवक दो बुलेट बाइक पर सवार होकर गली में बार-बार चक्कर लगाते हुए पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखों को रोकने पर युवकों ने नसीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावरों ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें नसीम और उनके भाई आशु को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आशु के हेयर सैलून में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां का सामान बिखर गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें