फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जहरीला पदार्थ पिलाया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को वह परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था और घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है की तभी परिवार की गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उसकी अकेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी पुत्री द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। पीड़ित जब अपने परिवार सहित घर पर आया तो उसकी नाबालिक पुत्री बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन आनन-फानन में शामली के निजी अस्पताल में ले गए। किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें