फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफा व्यापारी से लूट मामले में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी सर्राफा व्यापारी ओमवीर वर्मा अपनी दुकान को इस्लामपुर घसोंली में रोजाना की तरह बंद करके सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर व्यापारी से उनका बैग लूट लिया। लूट के बैग में एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी कान की बाली, बाइक के कागज, एक मोबाइल, आधा ग्राम सोना और पांच सौ रुपये कैश थे।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बावरिया गिरोह के मिथुन ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें