फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कमालपुर के पास दो मोटरसाइकिलाें की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/चौसाना। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कमालपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जिजौला के मजरा अलीपुर निवासी 20 साल के भूसे की ट्रॉली पर काम करने वाले मजदूर साहिल पुत्र रियासत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन

साहिल के बाबा इमाम खान ने बताया कि साहिल अपने साथियों शावेज और आस मोहम्मद पुत्र साकार के साथ पल्सर बाइक पर अलीपुरा की ओर से बिड़ौली जा रहा था। साहिल के दोनों साथियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर से स्प्लेंडर बाइक पर अमरजीत और शुभम उर्फ धींगा निवासी भड़ी कोरियान, चौसाना की दिशा से आ रहे थे। कमालपुर के पास अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। 112 पुलिस ने साहिल के साथियों शावेज और आस मोहम्मद को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं अमरजीत और शुभम को उनके परिजन तुरंत करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें