फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में शुक्रवार देर शाम जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र शिवम (18) पुत्र नत्थू अपनी बहन रश्मि के साथ बाइक से पावटी कलां स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों डेरी चौक से आगे पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद शिवम सड़क पर गिर पड़ा और उसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बहन रश्मि को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी मिनी ट्रक (कैंटर) चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मृतक शिवम के भाई सुमित का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नत्थू की करीब 20 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई कंडेला की फैक्टरी में मजदूरी करता है। शिवम अपने पीछे माता सहित दो भाई व दो बहनों को बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें