फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टिहरी गढ़वाल में बस पलटने से शामली की प्रिंसिपल की मौत

विज्ञापन
स्काॅटिश स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी का फाइल । - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। ऋषिकेश में धार्मिक यात्रा पर गई स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रिंसिपल आशु त्यागी (52 वर्ष) की खाई में बस गिरने से मौत हो गई। हादसे में कुल पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। हादसे की खबर मिलते ही शामली में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शामली शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रितेश गर्ग ने बताया कि सिद्ध पीठ कुंजापुरी के पास यह हादसा हुआ। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जो सोमवार सुबह सदानंद आश्रम से मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन के बाद लौटते समय बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। मृतकों की पहचान आशु त्यागी और चार अन्य श्रद्धालुओं के रूप में हुई।
आशु त्यागी के निधन की खबर मिलते ही उनके घर शहर की मंडी मार्शगंज पर परिजन और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। आशु के पति प्रदीप कुमार भी स्कॉटिश स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। परिवार में बेटा अभिनव लंदन में एलएलएम कर रहा है और बेटी अनुष्का दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत है। परिजन हादसे की खबर से सदमे में हैं। वह सहारनपुर के थलौकी की रहने वाली थीं। रितेश गर्ग ने बताया कि आशु त्यागी ने स्कूल में करीब 13 साल तक पढ़ाया और पढ़ाई में कभी लापरवाही नहीं बरती। उन्होंने कक्षा 12वीं में एक नेशनल टॉपर और 10वीं में दो नेशनल टॉपर छात्र दिए। बच्चों को मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाने में वह हमेशा गंभीर रहीं।
विज्ञापन


आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं आशुशामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापक प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार को आशु त्यागी कुंजापुरी मंदिर जाने के लिए निकली थीं। वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं और पिछले साल भी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती थीं और सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं।
प्रेम सिंह ने बताया कि सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को आशु खुद ही व्यवस्थित करती थीं। उन्होंने अन्य अध्यापकों से भी कहा था कि इस बार तुम लोग भी साथ चलो, अच्छा लगेगा, लेकिन अन्य साथी इस बार साथ नहीं जा सके। आशु त्यागी सीबीएसई की जिला समन्वयक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें