फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूल्हे के पिता की कार से जेवरात और 50 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के करनाल रोड पर स्थित मैरिज होम से दूल्हे के पिता की कार से जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के कुटबा निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे मनीष कुमार बालियान की शादी शुक्रवार की रात एमएस फार्म करनाल रोड पर थी। मैरिज होम के बाहर खड़ी उनकी कार से, जिसमें पत्नी सुनिता के सोने-चांदी के गहने और कैश बैग रखा था, अज्ञात चोरों ने कार के शीशे तोड़कर चोरी की। चोरी गए सामान में एक सोने की अंगूठी, गले की चेन, मां के कान के टॉप्स और 50 हजार रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें