फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार करोड़ की स्मैक के साथ दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारकर चार किलो 102 ग्राम स्मैक बरामद की। मौके से दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री की अगुवाई में कैराना पुलिस व एसओजी टीम खुरगान रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भारत नर्सिंग होम के पीछे स्थित नवीन उर्फ धोनी निवासी गंदराऊ के मकान में भारी मात्रा में स्मैक मौजूद है।
टीम ने तत्काल छापा मारा। पुलिस को देखकर तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने हरियाणा के सनोली के गय्यूर और कैराना के गंदराऊ हाल निवासी खुरगान रोड कैराना के नवीन उर्फ धोनी को दबोच लिया। दोनों आरोपी शिक्षित हैं और पहले भी ड्रग्स तस्करी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


राजस्थान से कूरियर के जरिए मंगाते थे स्मैक
कैराना। गिरफ्तार तस्कर गय्यूर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह राजस्थान निवासी विक्रम से फोन पर संपर्क में रहता था। विक्रम स्मैक को कूरियर के माध्यम से भेजता था और कीमत बताए गए बैंक खाते में जमा करनी होती थी। आरोपियों से पुलिस 33 हजार रुपये बरामद किए हैं, जो स्मैक की बिक्री से प्राप्त हुए थे। तस्कर स्मैक को मिलावट के लिए भी अलग से पाउडर और पदार्थ कूरियर से ही मंगवाते थे। इसके बाद वे मिलावट की गई स्मैक को बसेड़ा निवासी इंतजार व फारूख, कांधला निवासी सावेज, तथा अन्य स्थानीय लोगों को फुटकर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार नवीन उर्फ धोनी, गय्यूर तथा वांछित इंतजार, फारूख और सावेज पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। दोनों पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें