फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से लेकर कैराना और बिडोली बॉर्डर तक पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। सभी वाहनों की तलाशी ली गई और सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली रोड, बुढ़ाना रोड के अलावा थानाभवन और बाबरी में पुलिस के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सुरक्षा अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड को रेलवे स्टेशन, दिल्ली रोड पर बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात किया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें