फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद सेजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना सोमवार देर रात की है। जनपद बागपत के गौरीपुर निवासी सागर पुत्र गोपाल शर्मा किसी कार्य से सहारनपुर गया था। बताया जाता है कि देर शाम वह बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था, तभी शहर के सहारनपुर रोड स्थित गंगा अमृत हॉस्पिटल के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना मंगलवार दोपहर की है। जनपद सहारनपुर के गंगोह निवासी रवि पुत्र नरेश अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली आ रहा था। जैसे ही वह बधेव बाईपास के निकट पहुंचा, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रवि की दशा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें