फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिता बोले-रुपये होने के बाद ही अहमदाबाद आ पाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पकड़े गए झिंझाना निवासी आजाद से अहमदाबाद एटीएस की पूछताछ जारी है। इसी क्रम में रविवार देर रात करीब 10 बजे आजाद के पिता सुलेमान के मोबाइल पर एटीएस अधिकारियों का फोन आया। बातचीत में अधिकारियों ने उन्हें अहमदाबाद बुलाया, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सुलेमान फिलहाल वहां नहीं जा सके।
विज्ञापन

सुलेमान ने बताया कि एटीएस अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को आजाद का रिमांड पूरा हो जाएगा और उससे पहले वह उससे मिलने आ जाएं लेकिन उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि आजाद के पकड़े जाने के बाद वह मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहे हैं। घर की हालत ऐसी है कि अहमदाबाद जाने के लिए किराया तक जुटा पाना मुश्किल हो गया है।
इसी दौरान आजाद की भी पिता से फोन पर बात हुई। बातचीत के दौरान आजाद रोने लगा और कहा कि अब्बू जल्द आ जाओ, लेकिन रुपये न होने के कारण सुलेमान ने बेटे से भी कहा कि वह फिलहाल नहीं आ सकता। सुलेमान ने बताया कि वह रिश्तेदारों से भी मदद मांग रहे हैं और रुपये जुटाने पर ही अहमदाबाद पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें