झिंझाना। थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा लिया।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम अपने घर से गांव के निकट गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। युवती ने गांव के शिवम तथा प्रदीप पर जबरन वहां से उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।