फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गांव गागौर में दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। गांव गागौर में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव गागोर में हरवीर व कृष्णपाल पक्ष के बीच 21 अक्तूबर को मारपीट हो गई थी। इस मामले हरवीर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका भाई ओम सिंह और पुत्र गौरव जब रास्ते से जा रहे थे तो नरेश, कृष्णपाल अंकुर, गरिमा, सविता व मोहित ने मकान में खींचकर लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि गौरव के गले में रस्सी डालकर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के कृष्णपाल ने तहरीर दी है कि गौरव ने उसकी पत्नी से गाली-गलौज की। बाद में गौरव, हरवीर, ओम सिंह, उपेंद्र, अंकित, अंकुर, और उमेश ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें