कैराना। पोल्ट्री फार्म संचालक ने अपने साझीदार पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने तथा तमंचे के बल पर लूट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में वह घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला कलालान निवासी अकबर अब्बास जैदी ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि रामड़ा रोड पर उनका पोल्ट्री फार्म है। बुधवार शाम करीब सात बजे वह पोल्ट्री फार्म पर बैठा हुआ था, जहां अंडा भरने के लिए गाड़ी आई हुई थी और वह चालक से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि तभी उसका साझीदार आठ-दस लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके लगा दिया तथा उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकालते हुए जान से धमकी दी। आरोपियों ने उसकी चेन भी तोड़ दी। वह किसी तरह छूटकर भागा तो आरोपियों ने पीछा कर पकड़ते हुए मोबाइल छीनकर गिरा दिया, जिसमें वह टूट गया। वहीं, मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसका अपने साझीदार के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।