कैराना। शामली रोड पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे कैराना से एक टेंपो सवारी लेकर शामली जा रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे टेंपो में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायल अनुज निवासी मोहल्ला बिसातियान, आबिद निवासी गांव जसोई, अर्जुन निवासी मोहल्ला पंसारियन शामली तथा एक अन्य को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल अनुज की गंभीर हालात के चलते डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।