कांधला। कस्बे के नेशनल हाईवे पर गांव खंद्रावली के निकट बाइक संतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक सवार दो बालक सहित चार लोग घायल हो गए। चारों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी फरमीद अपने पड़ोस के ही शमीम व अपने 13 वर्षीय पुत्र वसीक व 12 वर्षीय पुत्री सुमाला के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी में कांधला आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट पहुंचे तो हाईवे में हो रहे जगह-जगह गड्ढों के कारण बाइक गड्ढे में जा गिरी। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति और दोनों मासूम मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करने के बाद चारों घायलों को छुट्टी दे दी है।