फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने प्रबंधक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की पंजाबी काॅलोनी में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद निजी फाइनेंस कंपनी के दो क्लेक्शन अधिकारियों ने प्रबंधक को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल प्रबंधक का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बांकुडा निवासी मनोज कुमार मुखर्जी निजी फाइनेंस कंपनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जोनल हेड हैं। वर्तमान में वह शामली की पंजाबी काॅलोनी में किराये पर रह रहे हैं। शनिवार की रात खतौली निवासी कंपनी के दो कलेक्शन अधिकारी उसके पास पहुंचे। कुछ देर बाद उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खतौली से आए दोनों अधिकारियों ने मनोज के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मनोज की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों अधिकारी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल प्रबंधक की तरफ से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें