फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कैराना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई, जिसमें यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा मोहल्ला खेल निवासी 60 वर्षीय किसान यशपाल अपने पड़ोसी रिषपाल के साथ बुधवार को बाइक से कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी में प्याज का बीज लेने गए थे। देर शाम दोनों लौटते समय जब ऊंचा गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिषपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची कैराना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही यशपाल का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें