कैराना। पानीपत फैक्टरी से घर लौट रहे मजदूर की अनियंत्रित कार की टक्कर से मौत हो गई। वह अपने साथी को लघुशंका कराने के रुका था और बाइक पर ही बैठा थाए जबकि साथी बाल-बाल बच गया। हादसे से परिजनों में गम का माहौल बना है।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव डूढार निवासी दीपक (23) हरियाणा के पानीपत में फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार रात करीब नौ बजे दीपक गांव के अपने साथी आकाश के साथ बाइक से फैक्टरी से घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी के निकट उसने अपने साथी को लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी थी। साथी बाइक से उतरकर लघुशंका करने लगा, जबकि वह खुद बाइक पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पास में ही लघुशंका कर रहा साथी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। मृतक एक छोटा बेटा है।