फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर तिराहा मोड़ के निकट बाग में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर तिराहा मोड़ के निकट बाग में रविवार सुबह लोगों ने पेड़ पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटके शव को उतारकर उसकी पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष और उसके बाएं हाथ पर ओम गुदा हुआ है। उसके पास से बीड़ी माचिस मिली है। इसके अलावा अन्य कोई ऐसा सामान या कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान होने में मदद मिल सके। मृतक देखने से ऐसा लग रहा है जैसे वह मजदूरी का कार्य करता था। हालांकि शव की पहचान होने पर ही सही पता चल सकेगा। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें