फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव नाई नंगला में अवैध मिट्टी खनन को लेकर किसानों में रोष है। गांव खेड़ी खुशनाम निवासी प्रमोद कुमार और विनोद कुमार पुत्र तेजपाल सिंह ने चौसाना चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके खेतों के पास खेड़ी खुशनाम निवासी व्यक्ति जेसीबी मशीन से लगभग पांच फीट गहराई तक अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


चौसाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खनन कर रही जेसीबी मशीन को रुकवा कर कब्जे में ले लिया। किसानों ने बताया कि यदि खनन जारी रहता तो खेत की मेढ़ टूटकर नीचे गिर जाती और जमीन को भारी नुकसान होता। किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई क मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने एसडीएम ऊन और खनन विभाग को तहरीर देकर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें